पूर्वीचपारण के मेहसी थाना क्षेत्र में विदेशी शराब से भरी ट्रक पकड़ा
आज दिनांक 06.10.2026 को मेहसी के पास शिवेन्द्र कुमार, निरीक्षक मद्य निषेध,मोतिहारी के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक जुल्फिकार अंसारी, रमेश कुमार, सिपाही रवि कुमार एवं गृह रक्षक बल के साथ वाहन चेंकिग में UP नम्बर की आयसर ट्रक के अंदर विशेष तहखाना में ऑफिसर च्वाईस के 70 कार्टन में 604 लीटर विदेशी शराब तथा 10 कार्टन में किंग फिशर ब्राण्ड का 120 लीटर बीयर जप्त की गई।
घटना स्थल से ट्रक चालक प्रिंस यादव एवं खलासी नन्दू यादव दोनो और उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर का निवासी हैं। कुल 724 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है।
रिपोर्ट,अमरजीत सिंह