दुद्धी (सोनभद्र)।जनपद स्तरीय 35वें माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर तक स्थानीय अध्यक्ष टाउन क्रिकेट क्लब मैदान दुद्धी में किया जाएगा। सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी के संयोजकत्व में होने वाली इस प्रतियोगिता में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रबंधक/ संयोजक राजेश्वर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के क्रीड़ा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है, जिनके पर्यवेक्षण में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
आयोजन स्थल टाउन क्रिकेट क्लब मैदान दुद्धी में प्रातः 10 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।