थाना कैराना पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के क्रम में 01 शातिर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध 125 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये) बरामदः-
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है ।
इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला के प्रभावी नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना श्री हेमन्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.10.2026 को थाना कैराना पुलिस द्वारा 01 शातिर मादक पदार्थ तस्कर ताहिर पुत्र सीबा निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना जनपद शामली को अवैध 125 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये) सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कैराना पर मु0अ0सं0 667/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त ताहिर उपरोक्त के मादक पदार्थो की तस्करी के अवैध कारोबार के सम्बन्ध में FORWARD AND BACKWARD LINKS की जांच की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
1.ताहिर पुत्र सीबा निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना जनपद शामली ।
बरामदगी का विवरणः-
1.अवैध 125 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये) ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1-उ0नि0 श्री गौरव चौहान थाना कैराना जनपद शामली ।
2-हे0कां0 ज्योति प्रकाश थाना कैराना जनपद शामली ।
3.कां0 राहुल कुमार थाना कैराना जनपद शामली ।
पुलिस की अपीलः-
शामली पुलिस, जनपद के सभी नागरिकों से अपील करती है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। “नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” बढ़ते हुए हम सब मिलकर जनपद शामली को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें ।
प्रशन कुमारशामली उत्तर प्रदेश