हथगाम (फतेहपुर):
क्षेत्र के सभी सम्मानित किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि हथगाम स्थित कृषि रक्षा इकाई पर उन्नत किस्म के बीजों का वितरण आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गया है।
रिपोर्टर रविशंकर की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी महावीर सिंह जी ने सभी किसान भाइयों से एक विशेष और जरूरी अपील की है:
“सभी किसान भाई जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration) करवा लें और ऑनलाइन कराने के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी तुरंत कार्यालय में जमा करा दें, ताकि समय पर आपको बीज मिल सके और बुवाई में कोई देरी न हो।”
प्रभारी और रिपोर्टर रविशंकर ने सभी काश्तकारों से आग्रह किया है कि इस जानकारी को अन्य किसान भाइयों तक भी पहुँचाएँ, ताकि कोई भी इस योजना से वंचित न रहे।
देरी न करें, आज ही अपना ऑनलाइन फॉर्म भरकर कार्यालय में जमा करें।