रिपोर्टर – हर्षवर्धन शर्मा ( लेखक )
*धौलपुर में गरबा स्थलों पर ‘शक्ति’ का पहरा*
मनचलों की अब खैर नहीं, नवरात्रि में माता के दरबार सजेंगे गरबा डांडिया की धूम रहेगी, लेकिन सुरक्षा का पहरा भी कड़ा रहेगा राजस्थान पुलिस का शक्ति सुरक्षा अभियान, धौलपुर में भी कालिका टीम का डेरा रहेगा, वर्दी में ही नहीं सादा सिविल ड्रेस में भी महिला पुलिस तैनात होगी, डिकॉय बनकर मनचलों को पकड़ेगी, हर बड़े पंडाल पर महिला हेल्प डेस्क होगी, हेल्पलाइन का बोर्ड और QR कोड चस्पा होगा, ताकि एक कॉल पर मदद पहुंचे, प्रवेश द्वार पार्किंग और गलियों तक रहेगी नजर।