शिवहर जिला के पिपराही प्रखण्ड अंतर्गत दोस्तिया चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पिछले करीब डेढ़ साल से क्षतिग्रस्त सोलर प्लेट और सोलर सिस्टम को लेकर ग्रामीणों ने पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार से संपर्क स्थापित कर किया गया जिसे पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए सोलर सिस्टम को चालू कराया गया।
सोलर सिस्टम के ठीक होने से चौक पर स्थानीय व्यवसायियों एवं लोगों को राहत मिली है। समस्या के समाधान के लिए दोस्तिया चौक के व्यवसायियों ने पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।