सोनभद्र। नवरात्र के अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष आरुषी मिश्रा ने दत्तक ग्रहण इकाई पहुंचकर बच्चियों कीर्ति और गौरी से मुलाकात की। उन्होंने दोनों बच्चियों को उपहार भेंट किए और उनके साथ समय बिताकर स्नेह जताया। यह पहल ‘हमारी कीर्ति अभियान’ के तहत की गई।
इस अवसर पर बच्चियों के प्रति अपनत्व और संवेदना व्यक्त करते हुए जनपदवासियों से अभियान से जुड़ने की अपील की गई। कहा गया कि समाज के सहयोग से बच्चियों के जीवन में खुशियां लाने और उन्हें स्नेहिल परिवार दिलाने की पहल को आगे बढ़ाया जा सकता है।
आकांक्षा समिति की ओर से लोगों से इस अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद बच्चियों के हित में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।
