देश का तेजी से बढ़ता न्यूज नेटवर्क
सकीट (एटा)। थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला काजी में एक किशोर का शव पेड़ पर लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोहित (16) पुत्र जसवंत के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, सोहित का शव गांव के बाहर खेतों की ओर एक पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा जिला मुख्यालय भेज दिया है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।