बारीपदा, 15 अक्टूबर: बारीपदा स्थित गवर्नमेंट महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संसद एवं छात्रा संघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य कार्यालय की ओर से 15 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न पदों पर निर्वाचित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।घोषित परिणाम के अनुसार, पार्वती मुंडालोहर छात्र संसद की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। वहीं, सेबती गंडुआ को महासचिव तथा ट्विंकल सिंह को सहायक महासचिव चुना गया है।इसी तरह, शिवानी तालांडी को एथलेटिक एसोसिएशन की सचिव, संध्यारानी साहू को ड्रामेटिक एसोसिएशन की सचिव तथा अंजलि टुडू को ड्रामेटिक एसोसिएशन की सहायक सचिव के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया है।इसके अलावा, स्नातक प्रथम वर्ष कला संकाय की कक्षा प्रतिनिधि के रूप में ज्योतिप्रभा साहू निर्वाचित हुई हैं महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में निर्वाचित प्रत्याशियों के नाम, पाठ्यक्रम तथा रोल नंबर से संबंधित विवरण भी प्रकाशित किए गए हैं। चुनाव परिणाम की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रकांत दास की ओर से जारी की गई है।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज, राज्य संवाददाता।