महाराष्ट्र के वाशिम से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है! किसानों के हक का पैसा मारकर फरार होने वाले एक महाठग को वाशिम की क्राइम ब्रांच ने 1500 किलोमीटर दूर पंजाब में जाकर धर दबोचा है!
जी हाँ, 46 लाख की ठगी का ये पूरा खेल… पुलिस ने कैसे किया पर्दाफाश? देखिये हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।
पूरा मामला वाशिम शहर का है। आरोपी है – अवतारसिंह बळवंतसिंग सचदेव।
इस शातिर ने वाशिम के भोले-भाले किसानों से लाखों का अनाज, सोयाबीन खरीदा। किसानों ने सोचा फसल बिक गई, पैसा आएगा… लेकिन आरोपी पैसा देने की बजाय रातों-रात फरार हो गया।
किसानों की कुल 45 लाख 90 हजार 52 रुपये की रकम हड़प कर वो राज्य छोड़कर भाग गया था। किसान दर-दर भटक रहे थे, और आरोपी पंजाब के जालंधर में छुपकर बैठा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निकेश खाटमोडे-पाटील ने खुद मोर्चा संभाला।
[CUT TO – POLICE ACTION]
स्थानीय गुन्हे शाखा के पीआई सुधाकर आडे की टीम ने 1 साल से फरार इस आरोपी का पीछा नहीं छोड़ा। टेक्निकल सर्विलांस, खुफिया नेटवर्क और जालंधर तक पीछा… और आखिरकार वाशिम पुलिस ने पंजाब के जालंधर से इस ठग को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या इस ठग ने और भी किसानों को अपना शिकार बनाया है? इसके बैंक खाते और दस्तावेजों की जांच आर्थिक गुन्हे शाखा कर रही है।
तो किसानों को लूटने वाले सोच लें… कानून के हाथ बहुत लंबे हैं। चाहे पंजाब में जाकर छुप जाओ, वाशिम पुलिस आपको खोज ही निकालेगी।
इस जबरदस्त कार्रवाई को अंजाम दिया एसपी निकेश खाटमोडे-पाटील, अपर एसपी लता फड, पीआई सुधाकर आडे और उनकी पूरी टीम ने, जिसमें निलेश जाधव, प्रदीप चव्हाण, महेश वानखेडे, मंगेश गोपनारायण और गोपाल चौधरी शामिल थे।
वाशिम से प्रताप नागरे की रिपोर्ट