•हापुड़ नली हुसैनपुर में यूजीसी आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में उमड़ा सवर्ण समाज
• धौलाना में होने वाली ‘सवर्ण महापंचायत’ की सफलता के लिए पदाधिकारियों ने कसी कमर
हापुड़ (संवाददाता)। जनपद के निकटवर्ती ग्राम नली हुसैनपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) संगठन के तत्वावधान में सवर्ण समाज की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। पंडित बुली शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित इस बैठक की अगुवाई परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष पंडित अमित शर्मा ने की। बैठक में हापुड़ जनपद सहित संपूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सवर्ण समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और वर्तमान व्यवस्था के प्रति अपनी चिंताओं को साझा किया।
कानूनों की समीक्षा की मांग:
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने कहा कि यूजीसी आरक्षण नीति और एससी-एसटी एक्ट का वर्तमान स्वरूप सवर्ण समाज के युवाओं के भविष्य के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन कानूनों की विसंगतियों को दूर कर इनमें आवश्यक सुधार किए जाएं, ताकि समाज के सभी वर्गों को न्याय मिल सके।
आंदोलन को मिला धार:
इस अवसर पर धौलाना में पिछले 20 दिनों से चल रहे सवर्ण समाज के धरने का नेतृत्व कर रहे युधिष्ठिर राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता परशुराम सेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित जुगल किशोर शर्मा ने की तथा मंच संचालन जिला प्रभारी पंडित सौरभ शर्मा द्वारा किया गया। सवर्ण समाज के इस अभियान को भारतीय किसान यूनियन सेवक के प्रदेश प्रवक्ता व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश कुमार ने भी अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
महापंचायत की रणनीति तैयार:
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अक्टूबर को धौलाना में आयोजित होने वाली ‘सवर्ण महापंचायत’ में क्षेत्र के सभी गाँवों से भारी संख्या में सवर्ण समाज के लोग अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से ये रहे उपस्थित:
पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा
परशुराम सेना प. उ.प्र. अध्यक्ष पंडित जुगल किशोर शर्मा
जिला अध्यक्ष (हापुड़) पंडित प्रदीप शर्मा
परशुराम सेना जिला अध्यक्ष पंडित अमित शर्मा
जिला प्रभारी (परशुराम सेना) पंडित सौरभ शर्मा
जिला प्रवक्ता (हापुड़) पंडित मुकेश शर्मा
ब्लॉक अध्यक्ष (गढ़मुक्तेश्वर) पंडित गौरव शर्मा
विधानसभा उपाध्यक्ष (गढ़) पंडित लख्मीचंद शर्मा
इसके अतिरिक्त बैठक में पंडित संजय शर्मा, पंडित राहुल शर्मा (संकटीला), जिला महासचिव महेश शर्मा, जिला सचिव श्री भगवान शर्मा, विधानसभा संयोजक शिवकुमार शर्मा, पंडित सुमित शर्मा (फतेहपुर), जिला उपाध्यक्ष संजय शास्त्री, पंडित बबलू शर्मा, पंडित आदेश शर्मा (बड़ंगेपुर) एवं पंडित सुनील शर्मा सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।