**बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह***
संग्रामपुर प्रखंड के उत्तरी बरियारिया पंचायत में आवास योजना की जांच ,,
वंचित परिवारों को न्याय दिलाने की पहल, अधिकारियों ने किया घर-घर निरीक्षण
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वंचित पात्र परिवारों का किया गया निरीक्षण
जिलाधिकारी महोदय के आदेश के आलोक में पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी बरियारिया पंचायत के वार्ड संख्या 10, 14 एवं 5 स्थित महादलित टोलों में निरीक्षण अभियान चलाया गया।
इस दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय आमजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2024 (2.0) की प्रारूप प्राथमिकता सूची से वंचित पात्र परिवारों की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी, संग्रामपुर एवं ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक द्वारा किया गया। इस पहल का उद्देश्य सूची से छूटे हुए पात्र परिवारों की पहचान करना तथा उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना है।
प्रशासन की इस पहल से पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट; अमरजीत सिंह
