ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

भौराकलां में मंदिर पुजारी की हत्या, गिरफ्तारी के लिए 3 पुलिस टीमें गठित

```

अवगत कराना है कि दिनांक 13.10.2026 को थानाक्षेत्र भौराकलां के ग्राम भौराकलां में मौजूद शिव मंदिर के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की अज्ञात द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। सूचना पर तत्काल पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सराहनपुर श्री अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इस सम्बन्ध में थाना भौराकलां पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा गठित टीमों द्वारा निरंतर अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के अथक प्रयास किये जा रहे थे।गठित टीमों द्वारा 02 अभियुक्तों 1-जीशान पुत्र हाशिम 2- हाशिम पुत्र होशियारा निवासीगण ग्राम व थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर जो पिता-पुत्र है को गिरफ्तार करते हुए अभियोग का सफल अनावरण किया गया है। यक्ष ऐप के माध्यम से प्राप्त तकनीकी सहायता एवं सूचनाओं के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ग्लेमर मोटरसाइकिल व 02 तमंचे 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि स्वामी देवानंद भारती द्वारा उन्हे बेटा होने की भविष्यवाणी की थी जो गलत साबित हुई इस बात पर विवाद हुआ था साथ ही अभियुक्तगण अपने पडोसी हरेन्द्र से हुए विवाद के कारण उन्हे इस हत्या में फसाना चाहते थे जिस कारण उनके द्वारा यह षड्यंत्र रचा गया तथा स्वामी देवानंद भारती की हत्या कारित की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मेंं थाना भौराकलां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *