ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

दोस्तियां चौक पर दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

```

दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पिपराही प्रखंड के दोस्तियां चौक स्थित नवयुवक पूजा समिति के पूजा पंडाल के पास फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी, अंचलाधिकारी एवं पिपराही थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर दिया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से श्रद्धालुओं और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

संवाददाता अजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *