कानपुर नगर
बिल्हौर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर विशेष शिविर आयोजित, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण, 44 दिव्यांगजनों का परीक्षण 26 को मौके पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 14 को अग्रिम जांच के लिए रेफर 4 आवेदन निरस्त, 5 दिव्यांगजनों का पेंशन पंजीकरण योजना में, 16 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, स्मार्ट केन, बैसाखी सहित सहायक उपकरणों के लिए पंजीकृत, आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर, CDO अभिषेक जे जैन, DCP पश्चिम कासिम आबिदी, SDM मनीष कुमार यादव, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विनय उत्तम मौजूद, चिकित्सा, पूर्ति, राजस्व, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, समाज कल्याण, डाक विभाग की सहभागिता
दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कानपुर जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है।
शनिवार को बिल्हौर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विशेष शिविर लगाया गया। जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में दिव्यांगजनों का मौके पर ही चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।
शिविर में दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कुल 44 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया। इनमें से पात्र पाए गए 26 दिव्यांगजनों को मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र दे दिए गए। 14 लोगों को आगे की जांच के लिए रेफर किया गया, जबकि 4 आवेदन निरस्त किए गए।
इसके अलावा 5 दिव्यांगजनों का दिव्यांग पेंशन योजना में पंजीकरण किया गया और 16 दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के हिसाब से ट्राईसाइकिल, स्मार्ट केन, बैसाखी जैसे सहायक उपकरण देने के लिए पंजीकृत किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र दिव्यांगजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए और प्रमाण पत्र, पेंशन व उपकरणों के आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि किसी को परेशानी न हो।
इस शिविर में चिकित्सा, पूर्ति, राजस्व, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, समाज कल्याण और भारतीय डाक विभाग ने हिस्सा लिया। मौके पर CDO अभिषेक जे. जैन, DCP पश्चिम कासिम आबिदी, SDM बिल्हौर मनीष कुमार यादव और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
जिला क्राइम ब्यूरो कानपुर – दीपक तिवारी











Leave a Reply