प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश…….……सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता व दोस्त गिरफ्तार.. सौतेले पिता,उसके दोस्त ने किया था 14वर्षीय बालिका से सामुहिक दुष्कर्म….
(शहपुरा जिला डिंडोरी). पिता और पुत्री के रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है
, एक लड़की के लिए उसके पिता से बड़ा सरक्षक कोई नही होता लेकिन शहपुरा थानान्तर्गत एक पिता ने इस पवित्र रिश्ते को तार तार कर दिया था,रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली घटना के सामने आने के बाद पीड़िता की मां ने थाना शहपुरा में सोमवार की रात्रि शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी व चोरई जिला जबलपुर से आरोपी सौतेले पिता ब्रजेश भारती व उसके दोस्त को जबलपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।। थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया से प्राप्त जानकारी नगर के आईटीआई मार्ग में स्थित एक परिवार में सोमवार की रात्रि रिश्ते के सौतेले पिता व उसके दोस्त ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था घटना की जानकारी जब बेटी की माँ को लगी तो माँ बेटी को लेकर सोमवार की देर रात थाना शहपुरा पहुंच मामले की जानकारी दी वही मामला सामने आते ही पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता सहित उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है