जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर
@ नगरीय निकायों के निर्वाचन सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जिले में दो चरणो में होने वाले नगरीय निकाय के निर्वाचन को लेकर बुधवार 29 जून को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग की उपस्थिति में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए मतदान केन्द्रों में की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं, ईव्हीएम की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा सभी सेक्टर अधिकारियों से अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से ईव्हीएम की कार्यप्रणाली को अच्छी तरह समझने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान त्रुटि की कोई भी सम्भावना न रहे। प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर अधिकारियों द्वारा केन्द्रवार बताई गई जरूरतों के संबंध में संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के.सिंग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।