*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
विजयादशमी पर भारत विकास परिषद, शाखा शिवम सुंदरम, मोतिहारी एवं पतंजलि परिवार द्वारा कन्या पूजन का आयोजन
मोतिहारी। विजयादशमी के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, शाखा शिवम सुंदरम, मोतिहारी एवं पतंजलि परिवार की बहनों के संयुक्त तत्वावधान में तनिष्क शोरूम के प्रांगण में कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 21 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। सभी कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें मिष्ठान एवं भोजन कराया गया। साथ ही, उनकी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी, कलम एवं टॉफी उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, शाखा शिवम सुंदरम, मोतिहारी के शाखा अध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. सच्चिदानंद पटेल, प्रांतीय महिला एवं बाल विकास गतिविधि संयोजिका श्रीमती धीरा गुप्ता, शाखा सुंदरम की सचिव श्रीमती नीरु तिवारी, पर्यावरण संयोजिका श्रीमती मधुलिका राय तथा महिला सहभागिता से डॉ. मनीषा प्रसाद आर्या उपस्थित रहीं। वहीं, पतंजलि परिवार की योग शिक्षिका श्रीमती सरिता टिबरीवाल, मीना देवी, सुनंदा जी सहित अन्य बहनों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान, बालिकाओं की शिक्षा, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कन्याओं के सम्मान एवं उनके सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
इसकी जानकारी हमें मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीषा प्रसाद आर्या शाखा सुंदरम द्वारा प्राप्त हुआ।
रिपोर्ट:;अमरजीत सिंह
