ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश एक और युवा पहुंचा भोपाल खेल एकेडमी – पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई शुभकामनाएं

```

प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश
एक और युवा पहुंचा भोपाल खेल एकेडमी – पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई शुभकामनाएं……………………

 

 

 

जिले के एक और युवा कुशाग्र का वाटर स्पोर्ट्स में खेल एकेडमी भोपाल के लिए चयन हुआ है। इसके पहले भी जिले के कई होनहार युवक-युवतियों ने खेल की विभिन्न विधाओं में राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा टैलेंट सर्च के माध्यम से पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में जिले के युवाओं को समर कैंप एवं प्रशिक्षण के द्वारा प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है।

 

 

 

 

इसी क्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा के सुपुत्र कुशाग्र मिश्रा का चयन वाटर स्पोर्ट्स (रोइंग) में खेल एकेडमी भोपाल के लिए चयन हुआ। पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने कुशाग्र को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। खेल एकेडमी में चयन के बाद प्रसन्न हुए कुशाग्र ने इस उपलब्धि के लिए खेल युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षकों एवं प्रेरणा के लिए अपने माता-पिता को श्रेय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *