आज दिनांक 21.10.2026 को पुलिस केंद्र, गया में संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा देश एवं कर्तव्य की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धापूर्वक नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, वीरता एवं कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया।
शहीदों की शहादत को शत-शत नमन।
आपका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 🇮🇳
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
