राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
ब्यावरा
आगर में बुधवार एकादशी पर माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। नौ दिनों तक भक्तों के बीच विराजित माँ दुर्गा को भक्तों ने नम आँखों से विदाई दी।
संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं पारायण समिति आगर के तत्वावधान में शाम 4 बजे विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई। माँ की आकर्षक प्रतिमा को फूलों से सजे वाहन पर विराजित किया गया था।
चल समारोह प्रमुख मार्ग – झंडा वाला मार्ग,बस स्टैंड होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुँचा।
जगह-जगह स्वागत
चल समारोह का गाँव में जगह-जगह व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं रहवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। ढोल-नगाड़े, डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए।
समापन पर आतिशबाजी भी की गई। विसर्जन के दौरान समिति के सदस्यों के द्वारा कड़ी निगरानी की गई
विसर्जन के साथ ही गांव में नवरात्रि पर्व का विधिवत समापन हो गया। समिति ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।
