पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार।
अलापुर/बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में वारंटियों के विरुद्ध चलाये जाए अभियान के अंतर्गत 23 अक्टूबर को थाना अलापुर उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल शिववीर सिंह, ललित कुमार ने तीन वारंटी शाहनूर 39 वर्ष पुत्र मोहम्मद नूर निवासी वार्ड नंबर 7 मोहल्ला खेड़ा, दयाशंकर पुत्र 35 वर्ष पुत्र तोताराम निवासी वार्ड नंबर 1, मोहम्मद वकील अहमद 35 वर्ष पुत्र कफील अहमद वार्ड नंबर 12 निवासीगण कस्बा व थाना अलापुर बदायूं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।
