
नगर में मतदान के लिए डीएवी इंटर कॉलेज तथा विकासखंड परिसर में मतदान केंद्र बनाए गए थे। डीएवी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 137 पर 53.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बूथ संख्या 138 पर 50.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, विकासखंड परिसर स्थित मतदान केंद्र पर 54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई तथा निर्धारित समय तक मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रही। मतदान संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
थाना प्रभारी मधु दुबे ने बताया कि सकीट क्षेत्र में स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी गई और कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस की सतर्कता के बीच चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई।
