रामजी तिवारी मड़ावरा ललितपुर
युवा पटेल वाहिनी की सूचना पर जय अंबे रक्तदान समिति ने आगे आकर की मदद
दीपक राठौर ने की सरहाना
ललितपुर युवा पटेल वाहिनी की सूचना पर जय अंबे रक्तदान समिति के माध्यम से किया रक्तदान
रवि पंत ने समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल पेश की उन्होंने जय अंबे रक्तदान समिति के माध्यम से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया। उनके इस कार्य ने लोगों को सामाजिक सरोकारों से जुडऩे की प्रेरणा दी। रवि पंत (जिलाधिकारी कार्यालय) ने पांचवीं बार जरूरतमंद 16 वर्षीय बच्ची निहारिका को रक्तदान करने के उपरांत रवि पंत ने कहा रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है रक्तदान महादान है क्योंकि रक्त की आवश्यकता किसी भी मरीज को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे मे स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना, बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों के उपचार के दौरान रक्त की जरूरत पड़ती है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीजों के उपचार मे महत्वपूर्ण मदद मिलती है नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंक में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में भी सहयोग मिलता है। समाज के स्वस्थ एवं रक्तदान के लिए पात्र लोगों को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान अध्यक्ष दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैया लाल रजक बलराम राज मलिक हयात युवा पटेल वाहिनी के अध्यक्ष सेठ सुजान पटेल संतोष पटेल सलैया संजय पटेल परशु सेन बालमुकुंद आदि समाजसेवी मौजूद रहे।
