- रामजी तिवारी मड़ावरा ललितपुर
- ●पीटी प्रदर्शन में कंपोजिट विद्यालय बानपुर की टीम रही विजेता,छात्राओं ने बनायें पिरामिड, उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर की शिवानी दौडीं सबसे तेज –
(ललितपुर) विकास खंड बार की ब्लॉक स्तरीय मिनी बालक्रीड़ा प्रतियोगिता कस्बा बार स्थित राजकीय इंटर कालेज के परिसर में आयोजित की गई।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बार प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी एवं विशिष्ट
अतिथि खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार,
हरपाल सिंह सिसौदिया,राजकीय इंटर कालेज बार के प्रधानाचार्य अनुराग यादव,ब्लॉक बार प्रधान संघ के अध्यक्ष शेरसिंह यादव,जबकि
कार्यक्रम का संयोजन बीईओ बार शैलजा व्यास ने किया।कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात स्वागत समिति द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत,सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बानपुर की छात्राओं ने
सरस्वती बंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
बताते चलें मिनी बालक्रीडा प्रतियोगिता के
शुभारंभ के पूर्व विकास खंड बार के संकुल केंद्र देवरान,बार,पारौन,बिल्ला,बानपुर,कैलगुंवा के बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।तत्पश्चात अतिथियों एवं जिला व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र जैन ने शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं नौनिहालों को खेल शपथ दिलाई।इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बार प्रतिनिधि कल्याण सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।इस प्रतिस्पर्धा के माध्यम से बच्चे खेल प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करके आगे बढ़ते हैं। ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक बार के अध्यक्ष शेरसिंह यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं।बच्चे खेल प्रतिस्पर्धा अनुशासन के साथ खेलें।कार्यक्रम की संयोजिका बीईओ बार शैलजा व्यास ने कहा कि बच्चों के जीवन में खेल का बड़ा ही महत्व है।इन्हीं खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को गांव से लेकर संकुल,ब्लॉक,जिला,मंडल,प्रदेश और देश स्तर तक की प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करने का मौका मिलता है।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अरूण गोस्वामी ने कहा कि वह शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने बच्चों के लिए शिक्षण कार्य के साथ-साथ खेल गतिविधियों में रुचि दिखाकर बच्चों को प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग कराया है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक बार के अध्यक्ष ब्रजेश चौरसिया ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को देखकर ऐसे लगा कि यही नौनिहाल आगे चलकर खेल प्रतिस्पर्धाओं में नाम रोशन करेंगे।कार्यक्रम का संचालन एआरपी विशाल नायक एवं शिल्पा खरे संयुक्त रुप से किया।बताते चलें मिनीबाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन जिला व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र जैन के निर्देशन में आयोजित की गई।मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग पचास मीटर दौड में कंपोजिट विद्यालय खजरा की छाया प्रथम,कंपोजिट विद्यालय नगारा की भूमि द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय पठलापुरा,डुलावन की महक कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं।सौ मीटर दौड में कंपोजिट विद्यालय खजरा की छाया प्रथम,कंपोजिट विद्यालय नगारा की सौम्या द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मथुराडांग की मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं।दो सौ मीटर दौड दौड में कंपोजिट विद्यालय खजरा की छाया प्रथम,प्राथमिक विद्यालय पठलापुरा, डुलावन की महक कुशवाहा द्वितीय, कन्या प्राथमिक विद्यालय बानपुर की कृष्णा तृतीय स्थान पर रहीं।प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बिल्ला के के अंशुल प्रथम,कन्या प्राथमिक विद्यालय बानपुर के ध्रुव सोनी द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय खजरा के विशाल तृतीय स्थान पर रहे।सौ मीटर दौड में कंपोजिट विद्यालय बानपुर के अभियांश चौरसिया प्रथम,कंपोजिट विद्यालय नगारा के संस्कार द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मथुरा डांग के संजय तृतीय स्थान पर रहे।दो सौ मीटर दौड में कंपोजिट विद्यालय बानपुर के अभियांश चौरसिया प्रथम,कन्या प्राथमिक विद्यालय बानपुर के ध्रुव सोनी द्वितीय,प्राथमिक विद्यालय कठवर के आयूष तृतीय स्थान पर रहे।जबकि
जूनियर स्तर बालक वर्ग-सौ मीटर दौड में उप्रावि वीर के सौरभ प्रथम,पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमई के पंकज द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बछरावनी के भूपेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।दो सौ मीटर दौड में उप्रावि वीर के सौरभ प्रथम,उच्च प्राथमिक विद्यालय नगारा के रोहित द्वितीय, उप्रावि बछरावनी के भूपेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।चार सौ मीटर दौड में उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर के अजय प्रथम,पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमई के पंकज द्वितीय, पूमावि गुगरवारा के अनिल तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर स्तर बालिका वर्ग-सौ मीटर दौड में उप्रावि वीर की सावित्री प्रथम,उप्रावि करमई की
रोशनी द्वितीय ,उप्रावि गुगरवारा की दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं।दो सौ मीटर दौड बालिका वर्ग
उप्रावि वीर की दीक्षा प्रथम,कंपोजिट विद्यालय खजरा की महक द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करम ई की रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं।चार सौ मीटर दौड में पूमावि वीर की शिवानी प्रथम,पूमावि करमई की दीक्षा द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमना की सपना तृतीय स्थान पर रही।चार सौ मीटर दौड में पूमावि वीर की शिवानी प्रथम,पूमावि करमई की दीक्षा द्वितीय,पूमावि धमना की सपना तृतीय, पूमावि बरौदाडांग की स्वाति चतुर्थ स्थान पर रहीं।
खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर की टीम विजेता एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा की टीम उप विजेता रही।कबड्डी प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय खजरा एवं उप विजेता कंपोजिट विद्यालय बानपुर रहा।पीटी प्रतिस्पर्धा में विजेता कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बानपुर की टीम विजेता एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर की टीम उप विजेता रही।इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरूण गोस्वामी,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक बार के अध्यक्ष ब्रजेश चौरसिया,अरविंद सिंह,जितेंद्र जैन,मुकेशबाबू नरवरिया,संजीव जैन,संजय कुशवाहा, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र जैन,जिला व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र जैन,एआरपी विशाल
भारती,प्रमोद प्रजापति,विशाल गुप्ता,रियाज अहमद,विक्रम सिसौदिया,अजय सेन,सुनील राजपूत, देवेंद्र विश्वकर्मा,अभिषेक,राजेश राजपूत, कुलदीप कुमार,राकेश रजक,शिल्पा खरे,प्रियंका यादव,निशा चौहान,सपना जैन,
घनेंद्र सिंह परमार,प्रदीप सोनी,शिवकुमार राजौरिया,श्रीनारायण पांडे,लोकेंद्र चौहान,
रामकुमार कोष्ठा,विकास जैन,संजय तिवारी,
अतुल रावत,रनरेश चौबे के अलावा सैकडों की संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाएं मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन विशाल भारती एवं शिल्पा खरे ने संयुक्त रूप से किया।
