स्व. हरकँवर सारस्वत की स्मृति में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदे
जोधपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वर्गीय श्रीमती हरकँवर सारस्वत, धर्मपत्नी श्री मांगीलाल सारस्वत, की स्मृति में 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर के अजनैश्वर आश्रम के अंदर, सुबह 7:30 बजे किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर स्वर्गीय हरकँवर सारस्वत को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ स्मृति को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए समाज में हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम का आयोजन रमेश सारस्वत, ओम सारस्वत, कुलदीप सारस्वत, जुगल किशोर सारस्वत, मोहित एवं हनी सारस्वत एवं परिवार द्वारा किया गया। समस्त सारस्वत (ओझा) परिवार एवं बुड़किया वाले परिवार की ओर से इस आयोजन के माध्यम से समाज को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
