दल्लीराजहरा में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपियों से 77 पौवा शराब जब्त
बालोद, 26 अक्टूबर 2026। दल्लीराजहरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 77 पौवा देशी प्लेन शोले शराब, कुल 13.860 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 6,160 रुपये है, जब्त की है। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को टाउन पेट्रोलिंग और जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान मिली सूचनाओं के आधार पर वार्ड क्रमांक 04 स्थित सेन भवन नाला पुल के पास अलग-अलग कार्रवाई की गई।
पहले मामले में पुलिस ने गणेश राम साहू (67 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04, राजहरा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके काले रंग के कपड़े के थैले से 27 पौवा देशी प्लेन शोले शराब बरामद हुई। इसकी मात्रा 4.860 बल्क लीटर और कीमत लगभग 2,160 रुपये बताई गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 278/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में कार्रवाई की गई।
दूसरे मामले में पुलिस ने अमित भारद्वाज (34 वर्ष), पिता अशोक भारद्वाज, निवासी वार्ड क्रमांक 04, राजहरा को पकड़ा। उसके गहरे नीले रंग के कपड़े के थैले से 50 पौवा देशी प्लेन शोले शराब बरामद हुई। इसकी मात्रा 9 बल्क लीटर और कीमत लगभग 4,000 रुपये बताई गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 279/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई प्रकरण दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण चौहान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विकास पाटले के मार्गदर्शन में की गई।
राजहरा पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब की बिक्री और परिवहन सहित अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।



