ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मरकाटोला घाट में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने खड़ी स्वराज माज़दा को मारी टक्कर, 6 की मौत; 7 घायल

```

मरकाटोला घाट में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने खड़ी स्वराज माज़दा को मारी टक्कर, 6 की मौत634286

634284

634283-1

बालोद, छत्तीसगढ़, 25 सितंबर 2026: जिले के मरकाटोला घाट में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे गेहूं से लदे 16 पहिया टाटा ट्रक ने सड़क किनारे खराब हालत में खड़ी स्वराज माज़दा वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वराज माज़दा वाहन क्रमांक CG10BU7174 कवर्धा से जगदलपुर की ओर जा रहा था। वाहन खराब होने के बाद मरकाटोला घाट में सड़क किनारे खड़ा था। वाहन में कुल 13 यात्री सवार थे, जबकि दो लोग वाहन सुधारने के लिए मैकेनिक लेने धमतरी की ओर गए थे।

इसी दौरान करीब सुबह 11:30 बजे रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे गेहूं से भरे 16 पहिया टाटा ट्रक क्रमांक CG04QY5947 के चालक ने खड़े वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक स्वराज माज़दा को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया और बाद में ट्रक भी पलट गया।

हादसे में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया। उपचार के दौरान चार और घायलों की मौत हो गई। इस तरह हादसे में अब तक कुल छह लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि सात घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी सूची अलग से जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *