ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला मोटरसाइकिल चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार; पल्सर बरामद

```

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला मोटरसाइकिल चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार; पल्सर बरामद

634242

634243

बालोद, छत्तीसगढ़, 24 सितंबर 2026: थाना सनौद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बोहारा निवासी दयानंद बंसोड़ ने 2 सितंबर को थाना सनौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 सितंबर को करीब 12:30 बजे ग्राम अरकार स्थित शराब दुकान के पास से उसकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-AQ-5597 अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतासाजी की। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार गायकवाड़, 29 वर्ष, निवासी ग्राम गुडियारी, थाना जामगांव (आर.), जिला दुर्ग के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसके बाद उसके बताए स्थान ग्राम गुडियारी स्थित घर से गवाहों की मौजूदगी में चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी प्रवीण कुमार गायकवाड़ को गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा एसडीओपी गुरुर माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सोन सिंह सोरी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में एएसआई नंदलाल साहू, प्रधान आरक्षक हीरदे राम कोलियारा, आरक्षक टिकेश यादव, दमन वर्मा और टिकेंद्र सोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *