ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बरैया के झुंड के हमले में एक ही परिवार के सात लोग घायल,एक गंभीर सीएचसी दुद्धी में भर्ती

```

दुद्धी (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में शुक्रवार को बरैया (बिरनी) के झुंड के हमले में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में लीलावती देवी (55) पत्नी बीगन यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, सभी लोग शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में बकरियों के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान पत्तों के बीच छिपे बरैया के झुंड पर गलती से कुल्हाड़ी लग गई। इसके बाद बरैया ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
हमले में लीलावती देवी के अलावा पूजा देवी (30) पत्नी अवधेश यादव, निर्जला यादव (12) पुत्री अवधेश यादव, अमित (7) प्रियंका (14), पुष्पा (11) तीनों पुत्र-पुत्री शिवमुनि, और शिवानी (7) पुत्री विनोद यादव घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *