आज दिनांक 27.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशा मुक्ति बिहार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में गया कॉलेज, गया स्थित प्रेमचंद सभागार में जिला पदाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, उप विकास आयुक्त, गया, सहायक आयुक्त मद्य निषेध, गया सहित अन्य पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार ने युवाओं को नशे के विभिन्न प्रकारों एवं उनके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा नशे की लत को त्यागने की अपील की। साथ ही, उन्होंने विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने हेतु बिहार को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
