*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
बिहार के रक्सौल में पाकिस्तानी एजेंटों से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, दो गिरफ्तार
बिहार के रक्सौल में आंध्र प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार, पाकिस्तानी एजेंट से लिंक का खुलासा
जांच में यह आशंका जताई गई कि पाकिस्तानी एजेंट इन ओटीपी का इस्तेमाल भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सऐप अकाउंट बनाने के लिए कर रहे थे. इन अकाउंट का उपयोग भारत-विरोधी जासूसी गतिविधियों में किए जाने की बात भी सामने आई है.
संयुक्त टीम ने की छापेमारीमामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए विजयवाड़ा पुलिस तथा रक्सौल थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई. इसके बाद टीम ने रक्सौल थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उनकी तलाशी ली गई.
भारत-नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी एजेंटों से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा हुआ है. भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सऐप अकाउंट बनाने के लिए ओटीपी पाकिस्तानी एजेंटों को भेजने और इसके बदले पैसे लेने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रक्सौल के नागा रोड निवासी आदित्य पांडेय और मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
विजयवाड़ा पुलिस से मिली थी सूचना
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा पुलिस ने एक मामले के अनुसंधान के दौरान रक्सौल थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना दी. सूचना में बताया गया कि रक्सौल बाजार क्षेत्र के कुछ लोग भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सऐप अकाउंट बनाने के लिए जरूरी ओटीपी पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहे हैं. इसके बदले संबंधित लोगों को मोटी रकम दिए जाने की बात भी सामने आई थी.
पाकिस्तानी एजेंटों से जुड़े नेटवर्क का खुला
जांच में यह आशंका जताई गई कि पाकिस्तानी एजेंट इन ओटीपी का इस्तेमाल भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सऐप अकाउंट बनाने के लिए कर रहे थे. इन अकाउंट का उपयोग भारत-विरोधी जासूसी गतिविधियों में किए जाने की बात भी सामने आई है.
संयुक्त टीम ने की छापेमारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए विजयवाड़ा पुलिस तथा रक्सौल थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई. इसके बाद टीम ने रक्सौल थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उनकी तलाशी ली गई.
तलाशी के दौरान आदित्य पांडेय और राजा कुमार के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तानी एजेंटों को भेजे गए ओटीपी से संबंधित डेटा मिला है. इसके साथ ही ओटीपी उपलब्ध कराने के बदले दोनों आरोपियों को रुपये का भुगतान किए जाने के साक्ष्य भी मिलने की बात कही गई है.
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में आगे की कार्रवाई विजयवाड़ा पुलिस (आंध्र प्रदेश) द्वारा की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सऐप अकाउंट बनाने के लिए ओटीपी भेजने का यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं. साथ ही, इन अकाउंट का इस्तेमाल किन गतिविधियों के लिए किया गया और इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं.
रक्सौल के डीएसपी मनीष कुमार आनंद ने बताया कि विजयवाड़ा पुलिस, आंध्र प्रदेश से मिली सूचना के आधार पर रक्सौल थाना पुलिस और विजयवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान दो संदिग्धों आदित्य पांडेय और राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
”मोबाइल फोन की जांच में भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सऐप अकाउंट बनाने के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को ओटीपी भेजने और इसके बदले रुपये का भुगतान किए जाने से संबंधित साक्ष्य मिले हैं. मामले में आगे की जांच विजयवाड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है. जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है.”
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह


