हरदोई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हरदोई पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिसकर्मियों को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा देश की एकता को मजबूत करने के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।
ITN National News शिवम शुक्ला
