जनपद हरदोई में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज शहर में नॉर्मल स्कूल के पास स्थित मेड़ई लाल की माँ स्वीट्स नामक प्रतिष्ठान पर अचानक छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान से मगदल लड्डू का संदिग्ध नमूना संग्रहित किया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इसके अलावा प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां एवं लापरवाही पाए जाने पर सुधार के लिए नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभाग के अनुसार यह विशेष अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी दिनों में और दीपावली के पावन पर्व तक लगातार सख्ती के साथ जारी रहेगा।
खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर विधिक कार्रवाई
