*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
मोतिहारी सेंट्रल जेल में देर रात डीएम-एसपी की छापेमारी
पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोतिहारी केंद्रीय कारा में देर रात औचक छापेमारी की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया, जिसमें नगर आयुक्त, एसडीपीओ और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। करीब 2 घंटे तक चले इस सघन तलाशी अभियान के दौरान जेल के सभी वार्डों और परिसरों की बारीकी से जांच की गई, हालांकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
मोतिहारी सेंट्रल जेल देर रात गेट पर डीएम और एसपी पहुंचे और तलाशी अभियान चलायाबिहार में देर रात मोतिहारी सेंट्रल जेल के गेट पर डी एम और एसपी पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया. प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मचा.
मोतिहारी : बिहार की मोतिहारी सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जेल के सभी वार्डों की ली तलाशी. इस कार्रवाई का नेतृत्व खुद जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने किया. अचानक हुई इस छापेमारी से जेल प्रशासन और बंदियों के बीच हड़कंप मच गया.
दरअसल, जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा जेल के अंदर किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से यह विशेष तलाशी अभियान चलाया गया. देर रात डीएम और एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों की भारी-भरकम टीम पुलिस बल के साथ जेल परिसर पहुंची. इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जेल के अलग-अलग हिस्सों में सघन जांच-पड़ताल की.
200 जवानों के साथ मेगा सर्चिंग अभियान
छापेमारी अभियान में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अलावा एसडीएम, एसडीपीओ सहित जिले के कई वरीय अधिकारी शामिल रहे. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 200 पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. पूरी टीम ने करीब दो घंटे तक जेल के अंदर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बंदियों के रहने वाले स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की बारीकी से जांच की गई.
दो घंटे तक जेल में होती रही सर्चिंग200 जवानों के साथ मेगा सर्चिंग अभियानछापेमारी अभियान में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अलावा एसडीएम, एसडीपीओ सहित जिले के कई वरीय अधिकारी शामिल रहे. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 200 पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. पूरी टीम ने करीब दो घंटे तक जेल के अंदर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बंदियों के रहने वाले स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की बारीकी से जांच की गई.दो घंटे तक जेल में होती रही सर्चिंग
जेल के अंदर अचानक इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी से जेल परिसर में हलचल तेज हो गई. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और जेल की आंतरिक व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली. वहीं, इस पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि देर रात डीएम और एसपी के नेतृत्व में जेल में छापेमारी की गई.
”देर रात मोतिहारी जेल में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में एसडीएम, एसडीपीओ समेत करीब 200 पुलिस और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे. करीब दो घंटे तक छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान जेल से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ.”- स्वर्ण प्रभात, एसपी, मोतिहारीछापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं
फिलहाल छापेमारी के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है. प्रशासन की इस कार्रवाई को जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. जेल के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. सवाल ये है कि प्रशासन ने किस इनपुट पर छापा मारा और क्या उद्देश्य था वह गोपनीय रखा गया है.
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह
