धामनोद।
भेरव घाट में सड़क दुर्घटना में महाराष्ट्र निवासी 32 वर्षीय जोहर पिता नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए धामनोद के शासकीय अस्पताल लाया गया।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल के नजदीक मानपुर अस्पताल होने के बावजूद घायल को वहां ले जाने के बजाय धामनोद अस्पताल लाया गया। इसको लेकर एम्बुलेंस पायलट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पायलट की लापरवाही के चलते घायल को नजदीकी अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।
धामनोद शासकीय अस्पताल में घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। अब सवाल यह है कि नजदीकी अस्पताल उपलब्ध होने के बावजूद एम्बुलेंस द्वारा घायल को धामनोद क्यों लाया गया? मामले में संबंधित जिम्मेदारों से जवाब और जांच की अपेक्षा है।
ITN NATIONAL से
धार :- अंतिम शिंदे की रिपोर्ट
