रिपोर्टर ; जाकिर झंकार , आहवा, डांग
देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आहवा स्थित पुरानी जिला पंचायत कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. इंदिरा गांधी के राष्ट्र के प्रति योगदान, साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जीवन और देश के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
