भिंड में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन शनिवार को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। “रन फॉर यूनिटी” को इंदिरा गांधी चौराहा से सांसद श्रीमती संध्या राय एवं कलेक्टर श्री पवन जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
“रन फॉर यूनिटी” दौड़ इंदिरा गांधी चौराहा से प्रारम्भ होकर 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड परिसर में सम्पन्न
सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर नमन किया। सांसद श्रीमती राय ने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता संबंधी शपथ दिलाई।
सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए जो नींव रखी, वही आज प्रशासन और लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि रियासतों को भारत संघ में जोड़ने और देश के पहले गृह मंत्री के रूप में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने में उनका योगदान रहा है। सरदार पटेल की जयंती प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।
सांसद श्रीमती संध्या राय, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर श्री पवन जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया सहित अन्य अधिकारियों ने 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया।
वृहद स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर
रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री पवन जैन सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा एसएएफ बटालियन के जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
वाइट भिंड कलेक्टर
कपिल त्रिपाठी भिंड जिला ब्यूरों
इंडिया टीवी न्यूज
