जनपद अमरोहा
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में सरदार पटेल जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ, एएसपी अखिलेश भदौरिया बोले- पटेल के आदर्शों से लें प्रेरणा
आपको बता दें कि दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय अमरोहा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अखिलेश भदौरिया द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वयं को समर्पित रखने का संकल्प लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों एवं उनके राष्ट्र के प्रति योगदान से प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने का संदेश दिया गया।
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा
