राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
राजगढ़ जिला
ग्राम रोजड़ खुर्द – न्यूज नेशन के जिला पत्रकार बीरम पूरी जी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजगढ़ जिले सहित पूरे पत्रकारिता जगत और ग्राम रोजड़ खुर्द में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोस्वामी समाज ने पूरी विधि-विधान के साथ नम आँखों से मंत्र उच्चारण के साथ उनकी समाधि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग, पत्रकार साथी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे और अश्रुपूर्ण विदाई दी।
बीरम पूरी जी लंबे समय से न्यूज नेशन से जुड़े थे। वे अपनी निर्भीक, निष्पक्ष और जनहितैषी पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान थी। उनके सरल स्वभाव के कारण वे सभी के चहेते थे।
उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। राजगढ़ प्रेस क्लब, पत्रकार संघ एवं गोस्वामी समाज ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
