खबर कानपुर नगर
कानपुर नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एचबीटीयू के शताब्दी भवन में वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, शिविर में 37 विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं और विधिक अधिकारों की जानकारी दी, जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने स्टॉलों का अवलोकन कर आईसीडीएस स्टॉल पर बच्चे का अन्नप्राशन एवं गर्भवती की गोद भराई की, बड़ी संख्या में लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज एचबीटीयू के शताब्दी भवन में वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा 37 स्टॉल लगाकर आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई।
जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अनमोल पाल ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने आईसीडीएस के स्टॉल पर एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म में सहभागिता की।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर एक ही छत के नीचे सभी योजनाओं का लाभ देना है।
सचिव अभिनव तिवारी ने कहा कि प्रयास है कि जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों तक विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचे।
शिविर में जिला कारागार, दिव्यांगजन, डीआरडीए, डूडा, समाज कल्याण, बाल विकास, शिक्षा, पशुपालन, केस्को, खाद्य रसद, मत्स्य, दुग्धशाला, कृषि, आईटीआई, कौशल विकास, एलिम्को, श्रम, पर्यटन, बैंक ऑफ बड़ौदा, परिवहन, मिशन शक्ति, खादी ग्रामोद्योग, रेशम एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल लगे।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मंच से लाभ प्रदान किए गए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
इस अवसर पर अपर जिला जज श्री देवकांत शुक्ला, सीजेएम श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, सचिव श्री अभिनव तिवारी, एसीजेएम श्री अतुल कुमार नायक, जेसीपी श्री संकल्प शर्मा, एडीएम सिटी श्री सौरभ सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जिला क्राइम ब्यूरो – दीपक तिवारी, कानपुर नगर
