भिवंडी:
भूमिपुत्र एल्गार संगठन की ओर से आयोजित दीवाली स्नेह मिलन समारोह में अनोखी पहल देखने को मिली। राजनीतिक नेताओं के बजाय संगठन के कार्यकर्ताओं की माताओं (मातोश्री) के हाथों संस्थापक-अध्यक्ष प्रमोद पवार की पुस्तक ‘डेअर टू फाइट’ का विमोचन किया गया, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, महिला सक्षमीकरण और भाईदूज का उत्साह देखने को मिला। संगठन के १० महीनों के संघर्ष पर आधारित महाराष्ट्रस्तरीय रील प्रतियोगिता में ७५ रील स्टार्स ने हिस्सा लिया, जिसमें रोशन वाघे (भिवंडी) ने प्रथम, केतन कामडी (मुरबाड) ने द्वितीय और तनश्री चव्हाण (सिंधुदुर्ग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और महिलाओं का विशेष सम्मान कर संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया गया।
