नगर सहसवान के मोहल्ला अकराबाद में शुक्रवार रात रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग।
सहसवान /बदायूं— थाना क्षेत्र के कस्बा सहसवान के अकबराबाद मोहल्ले में शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे रेडीमेड कपड़े की दुकान में 20 लाख लग गई आग लग जाने से मार्केट में हड़कंप मच गया आग इतनी तेजी से फैली की दुकान में रखा करीब 20 लाख रुपए से अधिक कीमत का कपड़ा जलकर राख हो गया हादसे से बाजार में अफरा तफरी मच गई।
थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर टप्पा निवासी वीरेंद्र पुत्र हरपाल की इंद्रजीत गारमेंट के नाम से मौहल्ला अकबराबाद में दुकान है दुकान इंद्रजीत चलता है शुक्रवार शाम इंद्रजीत दुकान बंद कर मोहल्ला जहांगीराबाद में एक बच्चे के जन्म उत्सव समारोह में शामिल होने गया था इसी दौरान रात करीब 9:00 बजे दुकान से धुआं निकलते हुए लोगों ने देखा। इंद्रजीत को फोन पर इसकी सूचना दी है मौके में पहुंचे इंद्रजीत ने शटर खोला तो दुकान के अंदर आग की लपते उठ रही थी तभी इसकी सूचना थाना सहसवान पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आग पर काबू करने का प्रयास किया।
