इंडियन टीवी न्यूज़ लोकेशन शहडोल संवाददाता घनश्याम शर्मा की रिपोर्ट
घर-घर मतदान पर्ची का वितरण करना सुनिश्चित करें बीएलओ -उप जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल
ऐकर- अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने आज नगर पालिका धनपुरी कार्यालय के सभागार में नगरीय निकाय चुनाव 2022 को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका धनपुरी एवं नगर परिषद बकहो के समस्त बीएलओ की बैठक लेकर निर्देशित किया कि समस्त बीएलओ घर-घर सतत भ्रमण कर मतदाता पर्ची वितरण करना सुनिश्चित करें बैठक में उन्होंने कहा कि ऑफिसर नगर पालिका धनपुरी एवं रिटर्निंग ऑफिसर बकहो अपने-अपने क्षेत्रों के सभी वार्डों का भ्रमण कर मतदाता पर्ची वितरण किया गया या नहीं इसका निरीक्षण करें तथा मतदाताओं से इसके संबंध में जानकारी प्राप्त करें.
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर पालिका धनपुरी एवं नगर परिषद बकहो के जानकारी करते हुए कहा कि अगर पर्ची वितरण के दौरान कोई भी समस्या आती है तो संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर एवं संबंधित अधिकारी से संपर्क कर समस्या का त्वरित निराकरण करें
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान पूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं पारदर्शी होना चाहिए हमारे लिए हर एक मतदाता बहुत ही कीमती है तथा सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए पर्ची वितरण कर प्रेरित करें उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं बीएलओ इस बात का भी विशेष ध्यान रखें बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर धनपुरी श्रीमती प्रगति वर्मा रिटर्निंग ऑफिसर बकहो रोबिन जैन नगर पालिका धनपुरी एवं नगर परिषद बकहो के समस्त बीएलओ एवं निर्वाचन कार्यालय के कंप्यूटर प्रभारी श्री संजय खरे उपस्थित थे