घर के आंगन में अचानक धंस गई 15 फीट जमीन. 5 साल का मासूम उसमें समा गया. लोगों ने ऐसा निकाला बाहर…
आगरा मंडल के टूंडला में रविवार रात को घर के आंगन में अचानक 15 फीट जमीन धंस गई और उसमें 5 साल का मासूम गिर गया. परिजनों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किये गए और बाद में बड़ी ही सावधानी से बच्चे को साड़ी में बाल्टी बांधकर उसके सहारे से बाहर निकाला गया. बच्चा सुरक्षित है. परिजनों के अनुसार जिस जगह जमीन धंसी है, वहां 30 साल पहले एक कुआं था.