*सुवासरा* पुलिस के हत्थे चढ़े हरियाणा के दो तस्कर 73 किलो डोडाचूरा सहित*
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर
मंदसौर/सुवासरा।जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जो श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्री महेन्द्र तारनेकर व श्रीमान एसडीओपी महोदय सीतामऊ सुश्री निकीता सिंह के मार्गदर्शन में श्री शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी सुवासरा की टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान सुवासरा पेट्रोल पम्प चौपाटी के आगे सुवासरा पर वाहन चैकिंग के दौरान एक एचआर पासिंग पिकअप को रोका गया जिसे चैक करते हरियाणा चण्डीगढ़ के दो तस्करो से बोलेरो पीकअप क्रमांक HR 68 B 7911 में स्कीम में भर कर ले जा रहे रामगंज मंडी से स्किम के ऊपर धनिया भर कर ले जाने वाले थे तस्करो के मंनसुबे कामयाब होने से पहले थाना सुवासरा पुलिस ने सुझबुझ से स्किम से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को जप्त किया गया।
*संक्षीप्त विवरणः-* दिनांक 20.07.2022 को नगरीय चुनाव मतगणना को मद्देनजर रखते हुए थाना सुवासरा के कार्य.सउनि लक्ष्मणसिंह डोडियार व टीम के द्वारा पेट्रोल पम्प चौपाटी के आगे सुवासरा से वाहन चैकिंग के दौरान आरोपी बलकारसिंह पिता नन्दसिंह जाति सिक्ख बंजारे उम्र 27 साल निवासी चरनिया थाना पिंजोर तहसील कालका जिला पंचकुला हरियाणा व सतबीरसिंह पिता अमरीकसिंह जाति सिक्ख पंजाबी म्र 43 साल निवासी धनास थाना सारंगपुर तहसील चण्डीगढ जिला चण्डीगढ़ के कब्जे से बोलेरो पीकअप क्रमांक HR 68 B 7911 में स्कीम में भर कर ले जा रहे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 73 किलोग्राम किमती 73000 रुपये का जप्त किया जाकर थाना सुवासरा पर अपराध क्रमांक 258/2022 धआरा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपीगणो से अन्य तस्करो के संबंध में पुछताछ की जा रही है।
*जप्तशुदा मश्रुकाः-* 1.अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 73 किलोग्राम किमती 73000 रुपये 2. एक महिन्द्रा कम्पनी की पिकअप क्रमांक HR 68 B 7911 किमती 600000 रुपये
*सराहनिय कार्यः-* उनि शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी थाना सुवासरा, कार्य.सउनि लक्ष्मणसिंह डोडियार, आर. 524 मनीष लबाना, आर. 815 मोतीलाल यादव, आर. 839 मनीष पाटीदार, आर. 380 आशीष मंत्री, आर.779 योगेश शर्मा, आर. 479 जुझार सिंह, आर. 767 सुनिल डायमा पुलिस थाना सुवासरा का सराहनीय योगदान रहा ।