थाना कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा 60 ग्राम एमडी पाउडर सहित तस्कर,एक फरार
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर
मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर की श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने सम्बंधी निर्देश दिये गये थे। प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में श्री गोतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कोतवाली द्वारा दिनांक 24.07.2022 को नाका नम्बर 10 नीमच महू फोरलेन मंदसौर पर कार्यवाही करते हुये आरोपी नीलेश पिता हरीश प्रजापत निवासी कोटडी इश्तमुरार थाना जीरन जिला नीमच को अवैध मादक पदार्थ एमडी पावडर वजनी 60 ग्राम के साथ पकडा जाकर प्रयुक्त की जा रही बिना नम्बर की नीले काले रंग की हीरो एक्स्ट्रीम मोटर सायकिल जप्त की गई।
प्रकरण के संक्षिप्त विवरण अनुसारः- पुलिस थाना कोतवाली द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी नीलेश पिता हरीश प्रजापत निवासी कोटडी इश्तमुरार थाना जीरन जिला नीमच को गिरफ्तार किया जाकर अवैध मादक पदार्थ एमडी पावडर कुल वजनी 60 ग्राम के साथ प्रयुक्त की जा रही बिना नम्बर की हीरो एक्स्ट्रीम मोटर सायकिल के साथ पकडा जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर मोटर सायकिल भी जप्त की गई है। एक आरोपी मोके से फरार हो गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी पावडर के स्त्रोत एवं मोके से फरार आरोपी के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 458/2022 धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। तथा फरार आरोपीं की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नामः-
1- नीलेश पिता हरीश प्रजापत निवासी कोटडी इश्तमुरार थाना जीरन जिला नीमच
जप्तशुदा मश्रुकाः-
60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पावडर, एक बिना नम्बर की हीरो एक्स्ट्रीम मोटर सायकिल व रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन मय सिम के
पुलिस टीमः- उनि वरसिंह कटारा ईचार्ज थाना प्रभारी कोतवाली मंदसौर एवं टीम में उनि जितेन्द्र सिंह चैहान, सउनि सुरजसिंह परमार, प्रआर प्रदीपसिंह तोमर, प्रआर संजय बोराना प्रआर विनोद चंदेल, आरक्षक राजीव सिंह राठोर, आरक्षक घनश्याम मालेचा, महिला आरक्षक रामकुॅंवर एवं प्रायव्हेट कम्प्युटर आॅपरेटर सुभाष बाडोलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।