दिनांक-25 जुलाई 2022
*विधान सभा के निवेदन समिति ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की*
स्थानीय परिसदन में आज विधानसभा के निवेदन समिति की उप समिति-02, सभापति माननीय विधायक श्री छोटे लाल राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभागों की समीक्षा बैठक की गई।
मुजगफ्फरपुर परिसदन में आज विधानसभा के निवेदन समिति की उप समिति 02,सभापति माननीय विधायक श्री छोटे लाल राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभागों की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों में चल रहे सरकार के योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी।माननीय विधायक श्री राय ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हमार लक्ष्य है।
उन्होंने अधिकारियों को हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में योगदान देने की बात कही। उन्होंने समीक्षा के दौरान शिक्षा,स्वास्थ्य,ग्रामीण विकास, आपूर्ति, कृषि, पथ निर्माण से संबंधित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया। इस क्रम में सभापति ने संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन निवेदन समिति को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने संबंधित सभी विभागों कि विगत 3 वर्षों की अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।समिति द्वारा जानकारी दी गई कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा। बैठक में सदस्य माननीय विधायक श्री शशि भूषण सिंह और बेलदौर(खगड़िया) के माननीय विधायक श्री पन्नालाल पटेल, उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, निदेशक डीआरडीए चंदन चौहान सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
शांति मुकुल / ब्यूरो चीफ
इंडियन टीवी न्यूज मुजफ्फरपुर बिहार