*Indian* *TV* *news* ,
*बरसात* *का* *पानी* *निकासी* *ना* *होने* *की* *वजह* *से* *बदबूदार* *पानी* *एकत्रित* *होने* *की* *वजह* *से* *राजीव* *नगर* *निवासियों* *का*, *जीना* *हुआ* *दुश्वार* , राजीव नगर बस्ती मैं बरसात का पानी निकासी का कोई व्यवस्था ना होने की वजह से लोगों के घरों तक पानी पहुंच जाता है और आने-जाने मैं भी परेशानी होती है क्योंकि बरसात का पानी निकासी एक पुलिया के माध्यम से बस्ती से बाहर निकाला जाता था
लेकिन चंपा पुरवा पसियाना के लोगों द्वारा पुलिया बंद कर देने तथा पाइप के अंदर मिट्टी कूड़ा डाल देने की वजह से पानी बस्ती से नहीं निकल पा रहा है जिसकी वजह से बरसात होने पर बस्ती में ही पानी भर जाता है और वह पानी बस्ती में एकत्रित होकर बदबू करने लगता है जिससे बस्ती वालों को काफी परेशानियां होती हैं एकत्रित पानी में जलकुंभी भी उगाई है जिसमें मच्छर पनप रहे हैं जिनकी वजह से अनेकों बीमारियों उत्पन्न होने की समस्या बनी हुई है इस पर ना तो नगर पालिका द्वारा और ना किसी नेता द्वारा इस जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है राजीव नगर के निवासियों का कहना है कि चुनाव के समय सभी पार्टी के नेता वोट मांगने आते हैं लेकिन जीतने के बाद कोई भी खबर लेने नहीं आता है जिसका खामियाजा राजीव नगर वालों को भोगना पड़ता है इंडियन टीवी न्यूज़ शुक्लागंज बबलू सविता डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर उन्नाव