रमादेवी,नम्रता के साथ नगरपालिका अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पद पर हुई काबिज !
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर
मंदसौर। मंदसौर नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर रमादेवी बंशीलाल गुर्जर और उपाध्यक्ष पद पर नम्रता प्रीतेश चावला की ताजपोशी हो गई,लंबे समय से खाली पड़ी नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित रमादेवी बंशीलाल गुर्जर को भाजपा ने अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाकर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मे उतारा,जिसकी अधिकृत जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के द्वारा अधिकृत उम्मीदवार के नाम का लेटर सौंप कर दी गई नामांकन दाखिल करने के 10 मिनिट पहले ही भाजपा अधिकृत उम्मीदवार के नाम की घोषणा हुई जिसके बाद रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने नगरपालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन प्रस्तुत किया। वहीं कांग्रेस की और से पिंकी कमलेश सोनी ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की,जिसके बाद निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई, भाजपा की रमादेवी गुर्जर को 34 मत मिले वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार पिंकी सोनी को 6 मत मिले जबकि नगरपालिका चुनाव में भाजपा के 29 पार्षद,कांग्रेस के 8 और 3 निर्दलीय ने पार्षद पद पर कब्जा किया था जिसके बाद भी भाजपा की रमादेवी गुर्जर को 5 मत अधिक मिले जिसमे 3 निर्दलीय और 2 कांग्रेस पार्षदों ने अपना मतदान भाजपा की रमादेवी गुर्जर के पक्ष में किया जिसके बाद भाजपा की रमादेवी गुर्जर मंदसौर नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन हो गई। नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई जिसके बाद मतगणना शुरू हुई जिसमे भाजपा की नम्रता प्रीतेश चावला को 33 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी तरुण शर्मा को 7 वोट मिले।

वहीं नम्रता चावला को 29 भाजपा 3 निर्दलीय और 1 कांग्रेस का मत मिला इस प्रकार कुल 33 मत नम्रता प्रीतेश चावला को मिले और नगरपालिका उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने का अवसर मिला।
जानकारी के लिए बता दे रमादेवी गुर्जर भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की धर्मपत्नी है रमादेवी गुर्जर पूर्व में मंदसौर कृषि उपज मंडी,और जनपद सदस्य रह चुकी है लेकिन लंबे समय के बाद रमादेवी ने मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष की सीट पिछड़ी महिला होने के करना अपना भाग्य बतौर मंदसौर के वार्ड 3 से पार्षद चुनाव लड़कर आजमाया और अपनी जीत का परचम फहराया,और आज नगरपालिका अध्यक्ष पद पर एक बार फिर जीत का परचम फहराया,ठीक इस प्रकार नम्रता प्रीतेश चावला ने कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले वार्ड 1 से अपनी किस्मत बतौर चुनाव लड़कर आजमाई।इतना ही नहीं नम्रता चावला मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री कैलाश चावला की पुत्र वधू है और नम्रता चावला के पति प्रीतेश चावला मंदसौर मे रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन है और रेडक्रॉस के माध्यम से जन सेवा करते है और कई धार्मिक आयोजनों में बढ चढ़कर हिस्सा लेते है और आयोजनों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
सुवासरा नगर परिषद में सविता परिहार अध्यक्ष और सीमा मांदलिया बनी उपाध्यक्ष।
सुवासरा नगर परिषद में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर मतदान हुआ जिसमे भाजपा की सविता पति डॉ बालाराम परिहार बनी नगरपरिषद अध्यक्ष,सविता परिहार को 9 मत मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी श्यामुबाई रामसिंह मेहर को कुल 6 मत मिले,जिसके साथ ही सविता परिहार सुवासरा नगर परिषद की अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो गई वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की सीमा सुनील मांदलिया को 8 मत मिले और कांग्रेस के सुनील मांदलिया को 6 मत मिले जिसके कारण भाजपा की सीमा मांदलिया उपाध्यक्ष पद पर काबिज हो गई